सिराथू: सिराथू तहसील में समाधान दिवस पर एसडीएम और सीओ ने लोगों की शिकायतें सुनी, 24 मामलों में से 2 का किया निस्तारण
शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर इलाके भर के लोग तहसील सिराथू अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।एसडीएम योगेश कुमार और सीओ अवधेष विश्कर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनी है।सुनवाई के अंतिम समय तक कुल 24 मामले सामने आए थे।अधिकारियों ने दो मामलों का निस्तारण उसी समय कर दिया था।अन्य मामले सम्बंधित को सुपुर्द किया गया है।