सिराथू: टेढ़ीमोड थुलगुला चौराहे से गुजरते बड़े वाहनों से डरे लोगों ने कहा- सड़क पर आने से लगता है डर, नहीं सुनते जिम्मेदार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिराथू तहसील के थुलगुला टेडीमोड़ चौराहा पर शनिवार शाम कुछ लोग एक साथ खड़े थे जो दहशत में थे।लोगों ने बताया कि इस चौराहा से लगातार बड़े वाहन बालू के ट्रक डंपर और कैप्सूल ट्रक गुजरते हैं जो रफ्तार में रहते हैं।बताया कि कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई मौतें हुई है। प्रधान प्रतिनिधि लवलेश ने बताया अधिकारियों और नेताओं से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई है।