मेहगांव: मेहगांव पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार ₹5,000 के ईनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Mehgaon, Bhind | Jan 18, 2025 मेहगांव पुलिस ने अपराध नंबर पर 383/23 धारा 420,467,468,471,409,आईपीसी 74 आईटी एक्ट,13 भ्रष्टाचार अधिनियम के आरोपियों को शनिवार को लगभग 4 बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।आरोपी सुरेश जाटव हरीराम पुरा,एवं लक्ष्मण शर्मा गोहद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।