लटेरी: लटेरी में पति-पत्नी ने नाबालिग लड़की से की मारपीट, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
लटेरी मे पारिवारिक विवाद को लेकर आरोपी पति-पत्नी ने नाबालिक से मारपीट कर दी। सोमवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार लटेरी मे आरोपी पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद को लेकर फरियादी महिला की बेटी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई व आरोपी महिला ने नाबालिक लड़की का अंगूठा दांत से काट लिया है।