मुज़फ्फरनगर: CCTV फुटेज से खुली चोरी की गुत्थी, पुलिस ने 24 घंटे में 2 शातिर आरोपियों को दबोचा, झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे
मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। उत्तरी रामपुरी से चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुंदन और हरिया को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी झुग्गी-झोपड़ी में रहकर चोरी की वारदात करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।