राजगढ़: पनवेल नगर पालिका, मुंबई में लगातार दूसरी बार कॉर्पोरेट पद पर राजेंद्र शर्मा न्यांगल विजेता, विप्र समाज ने किया स्वागत
Rajgarh, Churu | Apr 5, 2026 विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई राजगढ़ द्वारा चूरू युवा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में विप्र समाज के गौरव राजेंद्र शर्मा न्यांगल का लगातार दूसरी बार पनवेल नगर पालिका मुंबई में कॉर्पोरेट पद पर विजेता होने पर ब्राह्मण पंचायत भवन राजगढ़ में भव्य सम्मान समारोह किया गया। भगवान परशुराम के छायाचित्र के आगे दीपक प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।