गभाना: गोरना रसीदपुर में पुराने विवाद को लेकर हुई कई राउंड फायरिंग, गांव में मची अफरा-तफरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गभाना थाना क्षेत्र के गोरना रसीदपुर गांव में पुराने विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर पाइपलाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में पहले कहासुनी हुई और फिर एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग कर दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।