गभाना: गभाना पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना थाना पुलिस ने चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि हाईवे से कन्होई जाने वाले मार्ग पर एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित बंसल, निवासी डालचंद नगला थाना महुआखेड़ा बताया