नगड़ी: श्री श्याम मंदिर में चांदन द्वादशी पर श्याम बाबा को लगा खीर-चूरमा का भोग
Nagri, Ranchi | Jun 26, 2026 श्री श्याम मंदिर में चांदन द्वादशी पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे श्याम बाबा को खीर-चूरमा का भोग लगाया गया। इस अवसर पर गणेश पूजन और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हारे के सहारे और लखदातार की जय के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में तैयार किए गए खीर-चूरमा का प्रसाद 550 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।