सिंगरौली: निवास चौकी इलाके में छात्र गौरव जयसवाल की मौत पर स्कूली बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास चौकी इलाके में तीन दिनों पहले कक्षा 10वीं मे पढ़ने वाले छात्र गौरव जयसवाल को एक रेत से लोड हाईवा वाहन ने टक्कर मार दिया था जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जिसको लेकर आज दिन बुधवार को दोपहर 2:00 के करीब स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की के क्षेत्र में ओवरलोड वाहन ना चले।