भरथना: महेवा ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में रील बनाने के दौरान नहर में डूबी किशोरी का शव 23 घंटे बाद मिला
महेवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुरा गांव के सामने भोगनीपुर नहर में रील बनाने के दौरान नहाते समय तेज बहाव में डूबी किशोरी का शव करीब 23 घंटे बाद शनिवार सुबह 10 बजे बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुरा गांव के सामने शुक्रवार को हुए इस हादसे में चार किशोरियां नहर में डूबी।