गिरिडीह: नगर निगम के नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षात्मक बैठक
नगर निगम के नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में शनिवार को 2 बजे नगर निगम कार्यालय में राजस्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस सहित नगर निगम की राजस्व वृद्धि से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।