करछना: नैनी क्षेत्र के शंकर ढाल के पास मोबाइल की दुकान के ऊपर कमरे में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर ढाल के पास आज सोमवार को मोबाइल के दुकान के ऊपर कमरे में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आनन-फ़ानन में स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।