करछना: कटका बैरियर के पास तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसी, बालक सहित 2 लोग हुए घायल
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र के कटका बैरियर के पास रविवार को प्रयागराज की ओर से मिर्ज़ापुर की ओर जा रही तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। इस घटना में दुकान पर बैठे बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ़्तार की वजह से यह हादसा हुआ।