करछना: कचरी ग्राम सभा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कचरी की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला।
रविवार को करछना क्षेत्र के कचरी में नवयुवक मंगल दल कचरी की ओर से एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष अवतार किशन सिंह एवं ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। जिसमें दोनों प्रतियोगिता में कचरी की टीम ने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर विजेता हुई।