करछना: कटका बाजार में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी आधा दर्जन लोग घायल।
करछना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी राम प्रसाद केसरवानी बीते कई वर्षों से कटका बाजार में टीन सेट लगाकर उसके नीचे चाय पान की गोंमती व बगल में नाश्ता की दुकान खोल रखी थी। रविवार दोपहर कार चालक पवन द्विवेदी मार्ग से गुजर रहे थे। तभी नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुशी। हादसे में राम प्रसाद का पैर फैक्चर हो गया। जबकि अन्य लोग घायल हो गए।