राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े बुधवार देर शाम डूंगरपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद वे बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए।राज्यपाल के डूंगरपुर आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया था और सर्किट हाउस में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।