बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, 17 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीआइजी ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 17 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे मिली. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिये निर्देशित किया. इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.