हाथरस: दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को रुहेरी पुल के नीचे से पुलिस ने किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्रवाई जारी
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह द्वारा जनपद में फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को रुहेरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।