उज्जैन शहर: शिप्रा में डूबती बच्ची को तैरना न जानने वाले ने बचाया, अब राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान
उज्जैन की शिप्रा नदी में डूब रही 14 साल की बच्ची के लिए एक होमगार्ड जवान उस वक्त फरिश्ता बनकर सामने आया, जब बच्ची की जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ पल का फासला रह गया था। यह मामला मई 2026 में पंचकोशी यात्रा के दौरान रामघाट का है। स्नान करते वक्त 14 वर्षीय बच्ची का अचानक पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। घाट पर मौजूद हेमलता सूर्यवंशी ने बच्ची को डूबते देखा