चितरंगी: सिंगरौली: चितरंगी सीमा पर चेकपोस्ट बना, नायब तहसीलदार नोडल अधिकारी नियुक्त, अवैध धान परिवहन पर रोक
सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में अवैध धान और मोटे अनाज के परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर चितरंगी की सीमाओं पर चेकपोस्ट बैरियर लगाए गए हैं और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है।इस कार्रवाई के तहत एसडीएम चितरंगी ने नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र प्रसाद साकेत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बगदरा अंचल के