मोतिहारी: खोए/चोरी हुए 122 मोबाइल को बरामद कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोतिहारी में उनके असली मालिकों को सौंपा गया
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोतिहारी में पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा जिले में खोये/चोरी हुए 122 मोबाइल को बरामद कर उनकी असली मालिकों को सौपा गया.एसपी के द्वारा बताया गया की ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में कुल 8 चरणों में 800 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिक को सौपा जा चुका है.