बारुन: जम्होर पुलिस की कार्रवाई में 38 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जम्होर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 38 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।