खरगोन। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में विस्फोटक मैगजीन गोदामों और पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदामों में सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्री वॉल, अग्निशामक यंत्र, स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की।