सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक और लूना की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित कंडरा मोड़ कोराम्बे के समीप मंगलवार शाम लगभग 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और लूना की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत सेन्हा थाना पुलिस को सूचना दी।