मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पलामू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर की गई।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर रेडमा चौक से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सत्संग मंदिर क्षेत्र में गांजा की खरीद-बिक्री करने आने वाले हैं।