सेवा संकल्प अभियान 2026
शिक्षा, संस्कार और सेवा ही विकसित भारत का मूल मंत्र, आज के छात्र कल युवा बनकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे - मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
बच्चों की कल्पनाशीलता जो आज पेपर पर है, कल धरातल पर विकसित भारत की तस्वीर बनेगी - विधायक श्री शैलेंद्र जैन
विकसित भारत की संकल्पना हेतु "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता सांदीपनि विद्यालय सागर में आयोजित
सागर 26 सितंबर 2026
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद राजपूत ने कहा कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में आप सभी बच्चों ने विकसित भारत के सपने की कल्पना और विकसित भारत के हर पहलू को सचित्र उकेरा है। विकसित भारत की कल्पना का संकल्प जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, उस सपने को साकार आज के छात्र और भविष्य के युवा करेंगे। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं में से एक बच्चे को खड़ा कर विकसित भारत की कल्पना पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज जो आप विद्यालय के छात्र हैं, कल आप युवा होंगे और विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। विकसित भारत का सही निर्माण और सही संचालन आज के बच्चे करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शास. सांदीपनि म.ल.बा.क.उ.मा. विद्यालय क्र. 1 सागर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंत्री श्री राजपूत ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बच्चों से संवाद कर उनके कलात्मक एवं रचनात्मक चित्रकला की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय विकसित भारत की कल्पना का ही एक अंकुर है, इस अंकुर से जन्म लेने वाला पौधा कल्पवृक्ष बनेगा, उस विकसित भारत रूपी विशाल वृक्ष को आप सभी अपने मेहनत, सोच, नवाचार और शिक्षा से सींचेंगे। शिक्षा, संस्कार और सेवा ही विकसित भारत का मूल मंत्र है। शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है, संस्कार हमें जीवन में मार्ग प्रदान करता है और सेवा हमें समाज से जोड़ती है।
सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की मेरे सपनों का भारत श्रृंखला में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से देश भर के बच्चों में कलात्मक सोच का विकास किया जा रहा है। आज आप सभी ने अपनी चित्रकला के माध्यम से देश का नव-निर्माण और विकसित भारत का नक्शा खींचा है। बच्चों की कल्पनाशीलता जो आज पेपर पर है, कल वह धरातल पर होगी, यही विकसित भारत की तस्वीर है।
श्री श्याम तिवारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत अंतर्गत आज इस चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने विकसित भारत की संकल्पना को अपनी रचनात्मक चित्रकला के माध्यम से कागज पर उकेरा है। आप सभी में एक कलाकार छुपा हुआ है, इस कला को निखारने का काम मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का सकारात्मक माहौल बनाया गया है, जिसके माध्यम से विकसित भारत का सपना आज के छात्र पूरा करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत गतिविधि अंतर्गत आयोजित यह जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का चौथा चरण है। विद्यालय, संकुल एवं विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं पूर्व में आयोजित की जा चुकी हैं। अगले चरण में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को प्रस्तावित है। अब तक लगभग 2434 शालाओं में आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 1 लाख 24 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है एवं करीब 3000 जनप्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंडों से आए विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना से संबंधित विषयों पर सुंदर चित्र बनाए। निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ चित्रों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में आए सभी विकासखंडों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर श्री अविनाश रावत, शिक्षक, बड़ी संख्या में विकासखंडों से आए स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी
कक्षा - 1 से 8
कु. मानसी साहू, शा. मा. शा. बाँसा जैसीनगर (7th)
कु. शैलजा नामदेव, सांदीपनि उ.मा.वि. रहली (8th)
कु. महक नामदेव, शा. मा. शा. मुहली सागर (8th)
कक्षा - 9 से 12
निशांत धानक, शा. सांदीपनि उ.मा.वि. देवरी (12th)
अंशिका प्रजापति, सरस्वती वि. मं. गढ़ाकोटा (11th)
कामना लोधी, शा. पी.एम श्री कन्या उ.मा.वि. बंडा (10th)
कालेज
अंकिता पाण्डेय, महाविद्यालय ढाना (B.A. I)
दीपाली ठाकुर, महाविद्यालय मकरोनिया सागर (B.A. lllnd)
अनुभा अहिरवार, नेहरू महाविद्यालय देवरी (B.A. Ist)
क्रमांक 315/2785/2026 Photo MLB