सिकंदराराऊ: नगला पीपली में आंधी से उड़ी टीनशेड के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के नगला पीपली निवासी राम खिलाड़ी अकेले रहते थे और मेहनत मजदूरी करते थे। बीती रात आंधी के साथ आई तेज बारिश के दौरान एक टीनशेड उड़ गया जिसके नीचे दबकर बुजुर्ग राम खिलाड़ी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।