झाझा: पढ़ाई के लिए डांट पड़ने पर घर छोड़कर निकला चौथी कक्षा का छात्र, तलाश करते परिजन पहुंचे झाझा थाना
Jhajha, Jamui | Jul 29, 2026 बांका जिले के फुलहारा गांव निवासी चौथी कक्षा का छात्र अंशु कुमार पढ़ाई के लिए मां की डांट से नाराज होकर मंगलवार को घर छोड़कर चला गया। बुधवार को परिजनों ने झाझा पहुंचकर कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रोती-बिलखती मां बुधनी देवी ने दोपहर 1 बजे झाझा थाना पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले