भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 102वें जन्मदिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।