मंदसौर: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, गोल चौराहा पुरानी मंडी में माल्यार्पण किया गया
महिला सम्मान, सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर मंदसौर में श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, संयुक्त माली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया,