गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान बिगड़ी युवती की हालत, हुई मौत
चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिक्टौर बाजार महुआतर में संचालित एक अस्पताल में अवैध गर्भपात के दौरान युवती की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवती का शव ले जाते समय पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। घटना के बाद निजी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी भाग गए। युवती चार महीने की गर्भवती थी ।