बाड़मेर: बाड़मेर एसीबी ने पटवारी को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Aug 6, 2024 बाड़मेर एसीबी ने पटवारी को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने राजस्व रेकर्ड में जमीन बंटवारे की मौका रिपोर्ट बनाने के लिए परिवादी से रिश्वत की डिमांड की थी। एसीबी आरोपी से उसके घर व ठिकानों पर सर्च कर रही है। पटवारी रामसर तहसील के बूठिया पटवार हल्के में कार्यरत है। वहीं इसके साथ ही सेतराऊ पटवार मंडल का अतिरिक्त चार्ज है।