ललितपुर: मोहल्ला छत्रशालपुरा से चोरों ने बाइक उड़ाई, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुहल्ला छत्रशालपुरा से तीन बाइक चोर एक बाइक चोरी क़र रफू चक्कर हो गए बाइक चोरी की घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका की वीडियो मंगलवार की रात्रि से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा का यह मामला बताया गया है।