मधु चौहान का वीडियो वायरल, बोलीं-दीया जलाओ और थाली बजाओ कार्यकर्ता करें और काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधु चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान मधु चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मधु चौहान कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्यकर्ता कभी दीया जलाओ, कभी ताली बजाओ के साथ ही पार्टी के हर कार्यक्रम में जुटा रहता है। लेकिन, जब सरकार की योजनाओं के काम कार्यकर्ताओं को दिए जाने की बारी आती है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा है और यही वजह है कि कार्यकर्ताओं को अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी संगठन और सरकार के लिए बड़ा संदेश है?
#Uttarakhand #Dehradun #BJP #KhajanDas #MadhuChauhan #BJPWorkers #UttarakhandPolitics #DehradunNews #PoliticalNews #ViralVideo #BreakingNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 20, 2026