झंगहा थाना क्षेत्र के भिस्वा निवासी नगीना यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृजेश यादव, साहिल, सुमिरन यादव लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए और जब मैंने मना किया तो गाली गलौज करते हुए जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।