कुठला क्षेत्र अंतर्गत पहरुआ गल्ला मंडी में किसानों की अनाज की बोरियों से कंकड़, मिट्टी और कचरा साफ करने वाली श्रमिक महिलाएं आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची जहां उन्होंने बताया कि उन्हें मंडी प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। जिससे वे बरोजगार है। उन्हें किसानों का अनाज साफ करने 20 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी मिलती थी वह भी उनसे छीन ली गई।