बदायूं: कछला पुल पर रोडवेज बस से उतर रहे दो मजदूरों को बोलेरो कार ने मारी टक्कर, दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 जनपद पीलीभीत थाना विसंदा क्षेत्र के गांव कनफरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजयपाल पुत्र लालता प्रसाद व थाना न्यौलिया क्षेत्र के शौकत नगर गांव का रहने वाला 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र सूरजपाल अपने गांव के सात लोगों के साथ रोडवेज बस द्वारा एटा धान की फसल की पौध गाड़ने जा रहे थे। तभी कछला पुल पर बस से उतरते समय बोलेरो की टक्कर से विजय व हिमांशु घायल हो गए।