देपालपुर: देपालपुर के चांदेर गांव में शराब दुकान को लेकर बवाल, मंदिर की आस्था पर दो गुट आमने-सामने
देपालपुर तहसील के चांदेर गांव में हाल ही में शुरू हुई इस दुकान का विरोध एक पक्ष द्वारा किया जा रहा है जो कालका माता मंदिर की आस्था का हवाला देते हुए दुकान को हटाने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल के पास शराब बिक्री से सामाजिक और धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरा पक्ष दुकान को वैध बताते हुए इसका समर्थन कर रहा है और विरोध को व्यक्तिग