पलारी: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक शाखा में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक चलेगा।कलेक्टर एवं जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जिले वासियो से अपील क़ी है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में शामि