पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का परबलपुर में जेसीबी मशीन के सहारे पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत
शनिवार को परबलपुर में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जेसीबी मशीन के सहारे पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया. इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह चौसंडा पंचायत के मुखिया मनोज यादव द्धारा किया गया. इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.