अपराधिक मामले में फरार एक अभियुक्त के अलावा गांव स्थित घर की परबलपुर थाना पुलिस ने की कुर्की
परबलपुर थाना पुलिस ने अपराधिक मामले में फरार एक अभियुक्त मनीष कुमार सिंह उर्फ सुनील कुमार के अलावा गांव स्थित घर की गुरूवार को कुर्की की है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट द्धारा कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था. अभियुक्त मनीष कुमार सिंह उर्फ सुनील कुमार के विरूद्ध बाढ़ थाना में अपराधिक मामला दर्ज था.