नालंदा आये असम के दो अपहृत व्यापारी गांधीनगर खंधा से सकुशल बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
नालंदा आये असम के दो अपहृत व्यापारी को असम पुलिस ने परबलपुर थाना पुलिस के सहयोग से गांधीनगर खंधा से सकुशल बरामद करते हुए मौके से दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ता अलीपुर गांव निवासी मंटू कुमार एवं कृष्ण बिगहा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ नवलेश है.