पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में टांसिल के ऑपरेशन के दौरान सांस की नली काटने से मरीज की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, डॉक्टर फरार
Purnea East, Purnia | May 7, 2026
पूर्णिया शहर के लाइन बाजार रोड स्थित बिहार टॉकीज के पास एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद बीती रात जमकर हंगामा हो गया. मृतका की पहचान किशनगंज जिले के झाला निवासी सांता देवी के रूप में हुई है.निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन किया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान सांस की नली काट दी जिससे मौत हो गईं