मधुपुर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने की। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।