हाथरस: सांप के काटने का जहर युवती पर हुआ असर, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अखई मे एक युवती दुर्गेश पुत्री उदल सिंह के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवती को जहर का असर शुरू हो गया जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवती को बिगड़ी हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया।