आगरा: उड़ीसा से ताजमहल घूमने आए परिवार से 82 वर्ष की महिला बिछड़ी, ताज सुरक्षा पुलिस ने खोज कर मिलवाया
विश्व विख्यात इमारत ताजमहल पर देश और दुनिया से रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं, इसी क्रम में उड़ीसा से भी एक परिवार ताजमहल का दीदार करने के लिए आया था और उनके साथ से एक 82 वर्षीय महिला कहीं बिछड़ गई, जिससे वह काफी परेशान होने लगे, इसकी सूचना ताज सुरक्षा हुई तो पुलिस ने महिला को खोज कर परिजनों से मिलवा दिया।