गिरिडीह: नगर निगम कार्यालय में बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए प्रवीण कुमार ने लगाई सबसे ऊँची बोली
गिरिडीह बस पड़ाव की बंदोबस्ती बुधवार को 2 बजे बस स्टैंड रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में कर ली गई है। नगर निगम कार्यालय से उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने इसकी जानकारी दी। बताया कि गिरिडीह बस पड़ाव की बन्दोबस्ती 3 वर्षो के लिए हो गई है। प्रवीण कुमार ने सबसे अधिक बोली 1 करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपये लगाकर इसे अपने नाम किया।