गिरिडीह: भंडारीडीह में असामाजिक तत्वों ने 21 वर्षीय युवक पर चाकू और उस्तुरा से हमला कर घायल किया, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
भंडारीडीह में असामाजिक तत्वों ने 21 वर्षीय हैदर अंसारी उर्फ मोनू पर चाकू और उस्तुरा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।मंगलवार शाम को हैदर अंसारी नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला ही था कि कुछ हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया, गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा और धारदार हथियारों से वार कर दिया।