आंवला: आंवला में पिता से मारपीट के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
Aonla, Bareilly | Dec 12, 2025 आंवला थाना पुलिस ने पिता से मारपीट के आरोपी अभिमन्यु चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पांच बजे बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में रामनगर रोड पर पहुंची थी। मुखबिर की सूचना पर अभिमन्यु चौहान रामनगर तिराहे पर खड़ा मिला। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।